INTERRELATIONSHIP BETWEEN MUSIC AND PAINTING – IN THE CONTEXT OF SINGING

संगीत और चित्रकला का अंतः सम्बन्ध—गायन के सन्दर्भ में

संगीत और चित्रकला का अंतः सम्बन्ध—गायन के सन्दर्भ में

Authors

  • Dr. Akanksha Gupta Assistant Professor of Music (Vocal), Juhari Devi Girls PG College, Canal Road, Kanpur, India

DOI:

https://doi.org/10.29121/shodhkosh.v7.i8s.2026.7728

Keywords:

Raga Mala, Raga-Meditation, Raga-Ragini, Expression of Emotions, Beauty, Tone-Colour

Abstract [English]

 In Indian arts, a deep interrelationship has existed between music (auditory art) and painting (visual art). Evidence of this connection can be found in the Chitrasutra of the Vishnudharmottara Purana, whose composition is generally dated to the 12th century. The text emphasizes that one must acquire knowledge of music before learning painting, as it enhances artistic expression and mastery in visual representation. This close association is also evident in the Ajanta School of Art, where various forms of music—singing, instrumental performance, and dance—are vividly depicted. Among these, dance is most prominently illustrated due to its strong visual nature, whereas singing and instrumental music, being primarily auditory, are less directly represented.


The emergence of Ragamala Paintings, particularly in Gwalior, further demonstrates the synthesis of music and painting. These paintings are based on the emotional and aesthetic essence (rasa) generated by different musical scales and ragas. Another foundational element of Ragamala art is Raga Dhyana, which serves as a conceptual framework for visualizing musical modes. The tradition of depicting ragas and raginis in pictorial form evolved from these principles, resulting in a rich body of artistic work created by various artists. Ragamala paintings represent a harmonious fusion of poetry, music, and visual art, highlighting the mutual influence and interconnectedness of different artistic disciplines in Indian culture.

Abstract [Hindi]

भारतीय कलाओं में संगीत (श्रव्यकला) तथा चित्रकला (दृश्यकला) का घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है। इसको सिद्ध करने के लिए ‘विष्णुधर्मोत्तर-पुराण’ के ‘चित्रसूत्रम’ में जिसका अनुमानित रचनाकाल 12वीं सदी माना जाता है। चित्र सूत्रकार का कथन प्रासंगिक है कि ‘‘किसी व्यक्ति को चित्रकला सीखने के पूर्व संगीत कला की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, तभी वह चित्रांकन में पारंगत हो सकता है।’’


संगीत तथा चित्रकला की घनिष्ठता अंजता शैली में भी प्राप्त होती है, जिसमें संगीत की विधा- गायन, वादन तथा नृत्य तीनों का ही सुन्दर व गहन चित्रण प्राप्त होता है। विशेष रूप से नृत्य कला के लिए अंजता शैली मील के पत्थर के समान है, नृत्य की विभिन्न मुद्राएं यहाँ सजीव हो जाती हैं, परन्तु अंजता शैली में संगीत की दो धाराओं- गायन तथा वादन का आधार राग चित्रण अभाव दिखता है। राग चित्रों से अधिक नृत्यालेखन होने का कारण यह भी हो सकता है कि गायन-वादन पूर्ण रूप से श्रव्य कला है जबकि नृत्य का अधिकांश भाग दृश्य कला है जो कि चित्रकला से ज्यादा साम्यता रखती है। रागमाला चित्रों का प्रादुर्भाव ग्वालियर में हुआ। चित्रकारों द्वारा सृजन किये गये इन चित्रों का मूल आधार था- विभिन्न स्वरावलियों से उत्पन्न भाव तथा रस की विशेष स्थिति। राग चित्रण का दूसरा आधार राग ध्यान भी है। इन्हीं राग ध्यानों के आधार पर राग-चित्र बनाये गये हैं। राग-रागिनी के चित्रों की परम्परा यहीं से प्रारम्भ हुई। राग ध्यानों के आधार पर राग-रागिनियों के अनेक चित्र अनेक कलाकारों के द्वारा बनाये गये। इस चित्रावली को ‘रागमाला’ कहते हैं। इसके साथ अगर हम राजस्थानी शैली के अध्ययन में देखें तो पता चलता है कि रागमाला चित्रण किस प्रकार किया गया है। रागमाला चित्र काव्य, संगीत तथा चित्रकला तीनों की रूपात्मक अभिव्यक्ति है। सभी कलाएं एक-दूसरे को प्रभावित करती हैं।

References

Dwivedi, R. (2004). Music swarit (संगीत स्वरित). First edition.

Ojha, S. K. (2019). Shilpayan: A collection of musical articles (शिल्पायन संगीत लेख समाहार). First edition.

Paranjape, S. S. (2004). Music bodh (संगीत बोध). Fifth edition.

Srivastava, H. (2006). Music essay collection (संगीत निबन्ध संग्रह). Ninth edition.

Stotra: The medium of art expression (स्तोम: कलाभिव्यक्ति का माध्यम). (2022). UGC-CARE listed peer-reviewed annual research journal.

Veer, R. (1986). Indian music, Part II (1001 AD–1986 AD) (भारतीय संगीत, भाग द्वितीय: 1001 ई.–1986 ई. तक). 1986 edition.

Downloads

Published

2026-05-15

How to Cite

Gupta, A. (2026). INTERRELATIONSHIP BETWEEN MUSIC AND PAINTING – IN THE CONTEXT OF SINGING: संगीत और चित्रकला का अंतः सम्बन्ध—गायन के सन्दर्भ में. ShodhKosh: Journal of Visual and Performing Arts, 7(8s), 369–376. https://doi.org/10.29121/shodhkosh.v7.i8s.2026.7728