पर्यटक और पर्यावरण का सहसम्बन्ध है। वर्तमान समय में विश्व के समस्त देशों में पर्यटन का विकास तीव्रगति से हो रहा है और इसने उद्योग का रूप ले लिया है। पर्यटन उद्योग के विकास के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण की आवश्यकता ने विश्व के पर्यावरणविदों को चिंतित कर रखा है। अनियंत्रित पर्यटन से जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है। अतः इन दुष्परिणामों को नियंत्रित करने के लिए पर्यटकों को उत्तरदायी पर्यटन एवं इको टूरिज्म (पर्यावरणीय पर्यटन) हेतु जागरूक करना चाहिए। उत्तरदायी पर्यटन भौतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पतन को रोकता है। उत्तरदायी पर्यटन में स्थानीय समुदाय के सहयोग से पर्यटन क्षेत्र का विकास किया जाता है। उत्तरदायी पर्यटक सभी पक्षों का सर्वाधिक ध्यान रखने वाले और जागरूक पर्यटक होते हैं। पर्यावरण संरक्षण हेतु इको टूरिज्म का प्रद्यतन भी बढ़ाया जाना चाहिए। ऐसा पर्यटन जिनमें प्राकृतिक दृश्यों, जीव-जन्तुओं तथा वनस्पतियों को देखने और किसी सांस्कृतिक पहलू से जुड़े आनन्द लेने हेतु किसी स्थान की यात्रा की जाती है उसे इको टूरिज्म कहा जाता है।
Cumulative Rating:
(not yet rated)
(no comments available yet for this resource)
Resource Comments