भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जिसकी कुल जनसंख्या 7 करोड़ 25 लाख है तथा नगरीय जनसंख्या 20069806 है मध्य प्रदेश मे नगरीकरण अनुपात 27.63ः है। जो राष्ट्रीय अनुपात से कम है। परंतु कुल नगरीय जनसंख्या की दृष्टि से भारत के कई राज्यों की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा है। वर्तमान मे मध्य प्रदेश मे प्रशासनिक रूप से 51 जिलों मे कुल 242 तहसील तथा 313 विकासखण्डों मे विभक्त है। राज्य के 14 जिलों मे नगर निगम है तथा कुल नगरो की संख्या 476 है। मध्य प्रदेश मे 4 महानगरों की जनसंख्या 10 लाख से ज्यादा है तथा 28 नगर ऐसे हैं जिनकी कुल जनसंख्या 1 लाख से 10 लाख के बीच है। ज्ञातव्य हो की राज्य मे 1 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले नगरों की कुल नगरीय जनसंख्या का अनुपात 60ः से ज्यादा है। परंतु राज्य मे नियोजित और रणनीतिक विकास के आभाव मे कई प्रकार की पर्यावरणीय समस्याएं सामने आई हैं जिसके परिणाम स्वरूप नगरों मे आर्थिक, सामाजिक, और सास्कृतिक विकास की गति धीमी पड़ी है।
Cumulative Rating:
(not yet rated)
(no comments available yet for this resource)
Resource Comments